Poha Banane Ki Vidhi (पोहा बनाने की विधि) | Poha Recipe in Hindi Just in 10 Easy Steps

4.7/5 - (32 votes)

आज हम लोग घर पर सबसे सिंपल और ज्यादा टेस्टी पोहा बनाने की विधि को देखेंगे। दोस्तों! यह रेसिपी हर किसी को बहुत पसंद आती है और हम सभी की फेवरेट भी है। इसे हमलोग ज़्यादातर इसे नाश्ता में खाते है। महाराष्ट्र, गुजरात और देश के अनेक राज्यों में पोहा चिवड़ा को बहुत पसंद किया जाता हैं तो चलिए पोहा को बनाना शुरू करते है।

पोहा बनाने की विधि (Poha Banane Ki Vidhi)– Poha Recipe in Hindi

दोस्तों! आप इस पोहा बनाने की विधि (Poha Banane Ki Vidhi) को घर पर जरूर ट्राई करे, और हमें इस पोस्ट को रेटिंग और कमेंट करके बताएं कि यह कैसा बना।

Read Poha Banane Ki Vidhi Recipe in English

पोहा बनाने की विधि (poha banane ki vidhi)
पोहा बनाने की विधि (Poha Banane Ki Vidhi)
Contents hide
1 पोहा बनाने की विधि (Poha Banane Ki Vidhi)– Poha Recipe in Hindi

पोहा कैसे बनाते हैं – Poha Kaise Banate hain

पोहा कैसे बनाते है इसके लिए हमने पोहा बनाने की विधि (Poha Banane Ki Vidhi) का सामग्री की एक सूची बनाई है और इसे नीचे लिख दिया है, इसलिए आपको पोहा बनाने से पहले इसे जरूर पढ़ना चाहिए।

संक्षिप्त अवलोकन – Poha Banane Ki Vidhi

तैयारी का समय5 मिनट
खाना पकाने के समय15 मिनट
कुल समय20 मिनट
टाइपनाश्ता
भोजनभारतीय
पकाने की विधि उपज4
पोषण जानकारीप्रति प्लेट 180 कैलोरी
प्रमुख राज्यमहाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और राजस्थान

सामग्री – Ingredients for Poha Banane Ki Vidhi (बनाने की विधि के बारे में)

सामानमात्रा
पोहा2 कप
प्याज़2 लेना है
अद्रक1 और 1/2 इंच
हरी मिर्च4 लेना है
तेल2 बड़े चम्मच
सरसो1 छोटा चम्मच
करी पत्ता8-10 पत्ते लेना है
हल्दी पाउडर1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर1/2 छोटा चम्मच
नमक1 छोटा चम्मच
चीनी1 चम्मच
अमचूर1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया2 बड़े चम्मच
निम्बू, धनिया, भुजियापरोसने के लिए

पोहा कैसे बनाते हैं (Step by Step of poha banane ki vidhi)

बाउल में पोहा डालेंगे
Chivda in large bowl

सबसे पहले हम लोग एक बाउल लेंगे और इसमें हम लोग पोहा डालेंगे। यहाँ पर हमने दो कप पोहे लिए है और ये चार लोगो के लिए बिलकुल परफेक्ट रहेगा। ये मीडियम वाली वराइटी है बाजार में थिक वराइटी और थिन वराइटी तो मिलता ही है, लेकिन हमारा सुझाव मीडियम वाली पोहा है क्यूंकि इस से आपको बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।


पोहा को साफ करना है
Cleaning of chivda

अब हम लोग इसको साफ करेंगे। उसके लिए इसमें पानी डाल दीजिये और उसको फटाफट से धो लीजिए। इसको भिगो कर नहीं रखना है और कम से कम तीन बार हमें ऐसे साफ़ करना है जब तक पानी साफ़ ना लगे। जैसा की आप फोटो में देख सकते है।


प्लेट में पोहा को रख देना है
Squeezing of chivda

अब हम लोग हल्के हाथों से पोहे को निकाल कर प्लेट में फैला देंगे। पानी निचोड़ने की कोशिश मत कीजियेगा। प्लेट में आपको इसको ऐसे फैला देना है जिससे ये खिल जाए। इसमें आपका 10 मिनट का समय लगता है।


कढाई को गर्म करके जरुरत फोरन देना है
Poha masala

अब हम लोग कढ़ाई गर्म करते है। ये रेसिपी के लिए आइरन की कढ़ाई बेस्ट रहती है क्यूंकि इसमें कम से कम पोहा चिपकता है। दो चम्मच हम लोग इसमें रिफाइन तेल डाल देंगे। जैसे ही तेल गर्म होता है हम लोग इसमें एक चम्मच सरसों डाल देंगे और उसके चटकने का इंतज़ार करेंगे। ये स्टेप बहुत जरूरी है। इसके बाद हमलोग इसमें कड़ी पत्ता डालेंगे। एक डंडी मतलब 8 से 10 कढ़ी पत्ते और हरी मिर्च और अदरक भी डाल कर फ्राई कर लेंगे। ये मिर्ची को कम से कम 30 सेकंड तक फ्राई कीजियेगा।


मशाला को भुन लेना है
Ingredient poha

इसके बाद आपको हरी मिर्च में व्हाइट-व्हाइट और ब्राउन-ब्राउन स्पॉट्स दिखेंगे तब ये प्रोसेस हो जाएगा। दोस्तों, अब हम लोग इसमें मसाले भुन लेते हैं। यहाँ पर हमने लिया है आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच धनिया पाउडर। इन तीनों को हम लोग एक बार तेल में चला लेते हैं। इनको जलाना नहीं है।


प्याज़ को मिलाना है
Onion fry in poha

अब फटाफट से प्याज भी डाल देंगे प्याज हमने सारे नहीं डाले हैं, केवल तीन-चौथाई प्याज डाले हैं और बाकि के थोड़े बचा लिए सर्विंग के लिए। फ्लेम को मीडियम रखियेगा और उसको चलाते हुए हम लोग को प्याज का पसीना निकालना है। इसके बाद हमें एक चम्मच नमक लेना है। दोस्तों! उससे ये प्रोसेस फटाफट से हो जाता है। हम लोग इसको 1 मिनट पकाएंगे और प्याज पक जायेगा।


पोहे को प्याज़ मशाला के साथ मिला लेना है
Mix onion poha

दोस्तों, अब हम लोग इसमें पोहे को डाल देते हैं क्यूंकि हमारा पोहा एकदम रेडी है। इसको हम लोग प्याज के साथ मिलाएंगे।


धनिया, चीनी और आधा आमचूर मिलाना है
Dhaniya aamchur in poha

इसी के साथ में दो चीजें और डालेंगे। फ्रेश फ्लेवर के लिए यहाँ पर हमने कटा हुआ हरा धनिया डाला है, एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच आमचूर, ये तीनों चीज़ो को अब हम लोग पोहे के साथ और प्याज के साथ मिला देंगे और अपना पोहा तैयार हो जाएगा।


गैस को बंद करके २ मिनट स्टीम कीजिए
Poha cover with bowl

इसके बाद गैस को बंद कर देंगे। अब हम लोग ढक्कन लगा देंगे और 2 मिनट तक इसको स्टीम करने देंगे ताकि जिससे पोहा और अच्छे से पक जाए।


आपका गरमा गरम पोहा बनकर तैयार
Poha delicious food

2 मिनट के बाद आप पोहा को चेक कर सकते हो। एकदम गरमा गर्म लग रहा है और ये पोहा बनाने की विधि (poha banane ki vidhi) बिल्कुल तैयार है दोस्तों आपके खाने के लिए।


Web Stories: Poha Banane Ki Vidhi (पोहा बनाने की विधि पर वेब कहानियाँ)

FAQ

क्या पोहा उत्तर भारतीय खाना है?

पोहा एक भारतीय नाश्ता है जो ज्यादातर महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और राजस्थान में प्रसिद्ध है।

आप पोहा के साथ क्या खा सकते हैं?

गरमा गरम चाय और जलेबी के साथ पोहा खाइये.

पोहा से क्या बनाया जा सकता है?

आलू पोहा
मकई पोहा
कांडा पोहा
मटर बीन्स पोहा
पोहा ढोकला

क्या पोहा सेहत के लिए अच्छा है?

पोहा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन और विटामिन होते हैं।

Poha Banane Ki Vidhi क्या है?

1. बाउल में पोहा डालेंगे
2. पोहा को साफ करना है
3. प्लेट में पोहा को रख देना है
4. कढाई को गर्म करके जरुरत फोरन देना है
5. मशाला को भुन लेना है
6. प्याज़ को मिलाना है
7. पोहे को प्याज़ मशाला के साथ मिला लेना है
८. धनिया, चीनी और आधा आमचूर मिलाना है
9. गैस को बंद करके २ मिनट स्टीम कीजिए
10. आपका गरमा गरम पोहा बनकर तैयार

एक प्लेट पोहा में कितना कैलोरी होता है?

प्रति प्लेट 180 कैलोरी

पोहा को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

पोहा को अंग्रेजी में “flattened rice” कहा जाता है।

निष्कर्ष

Foodzoy Hindi पर poha banane ka tarika (पोहा बनाने का तरीका) को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। कैसा लगा हमारा पोहा रेसिपी ब्लॉग?

दोस्तों आप हमारे इस रेसिपी poha banane ki vidhi (पोहा बनाने की विधि) को रेटिंग दे सकते और कोई भी किसी भी तरह का सुझाव है तो हमें आप नीचे कमेंट या संपर्क कर सकते है । हमें आपका सुझाव का इंतजार रहेगा और जल्द ही हमलोग फिर से एक और नई कुकिंग रेसिपी के साथ आते है। 

और पढ़े: Shahi Paneer Recipe in Hindi

प्रो टिप्स

  • दोस्तों! पोहे स्पेशल ब्रेकफास्ट होता है। पोहे जितनी आसान रेसिपी है उतनी ही स्वादिष्ट भी है।आप अगर चाहो तो इसको और स्पेशल बना सकते हो जैसे आलू ,हींग, मूंगफली और कोकोनट को डालकर।
  • आप चाहे तो सब्जियाँ भी डाल सकत हो। जैसे की गाजर , मटर , बीन्स आदि। इन सभी चीजें डालने से ये स्पेशल और ज्यादा हो जाते हैं।
  • दोस्तों! पोहा को गरमागरम चाय और जलेबी के साथ खाके देखिये बिलकुल ही मज़ा आ जाएगा।

Krishna was born and brought up in Patna, Bihar. Completed his bachelor’s degree in Computer Science from SRM University, Chennai. He loves cooking so much.

13 thoughts on “Poha Banane Ki Vidhi (पोहा बनाने की विधि) | Poha Recipe in Hindi Just in 10 Easy Steps”

Leave a Comment

Sharing Is Caring:
पोहा: एक शानदार सुबह का नाश्ता